Raah
❣️ Questions fade, faith finds its way... राह सवाल आज भी तो वही है पर जवाब अब मांगता नहीं दिल है। भरोसा उसपर तो नहीं है पर भरोसा उसपर है जो दिखता ही नहीं है कही वो अदृश्य शक्ति तो नहीं है। जो आंखों से दिखती तो नहीं है पर आत्मा को यकीन दिलाती तो वही है। सवाल आज भी तो वही है पर अब सवालों से डर लगता ही नहीं है जवाब चाहे मिले या ना मिले राह मिलेगी सही इतना मुझकों तो यकीन है। कवियित्री अंजलि सिंह [ This blog is sprinting its way to the finish line with Piyush’s Plotters as part of The Blogchatter Half Marathon!] Blogchatter